• 02/10/2022

राज्य सरकार ने जारी किया नया फरमान, Hello की जगह ‘वंदे मातरम’ बोलेंगे सरकारी कर्मचारी-अधिकारी

राज्य सरकार ने जारी किया नया फरमान, Hello की जगह ‘वंदे मातरम’ बोलेंगे सरकारी कर्मचारी-अधिकारी
Spread the love

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अधिकारियों के लिए नया फरमान जारी कर दिया है. सरकार ने शनिवार को जारी एक सरकारी संकल्प (GR) में कहा कि सरकारी और सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में काम करने वाले सभी कर्मचारी फोन कॉल लेते समय ‘हैलो’ की बजाय ‘वंदे मातरम’ का उपयोग करेंगे. यह नियम 2 अक्टूबर यानी आज से लागू होगा.

दरअसल,  महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सरकारी संकल्प में कहा गया है कि अधिकारी उनसे मिलने आने वाले लोगों में भी वंदे मातरम का अभिवादन के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता पैदा करें. इस आदेश की कॉपी सभी विभागों में भेज दी गई हैं.

वहीं जारी आदेश में कहा यह भी गया है कि अधिकारियों को लैंडलाइन और मोबाइल फोन पर “हैलो” के बजाय ‘वंदे मातरम’ बोलना पड़ेगा. इस पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा है कि “बीजेपी के पास मुद्दे नहीं बचे है. कभी शहर के नाम बदलने की बात करते है. इनसे महंगाई, बेरोजगारी पर सवाल पूछ दो तो चीते से भी तेज भाग जाते है.

बता दें कि सरकार के इस आदेश पर सपा नेता अबू आसिम आजमी ने विरोध जताया है. अबू आसिम ने सरकार के इस आदेश को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर ऐसा आदेश निकाला है, ताकि हिंदू-मुस्लिम के बीच में दरार आए. अबू आसिम ने कहा कि हम देश से प्रेम करते हैं, लेकिन केवल आल्हा के सामने सिर झुकाते हैं. हम कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेंगे.

Related post

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती

11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में ले 11 की…
बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- उड़ा दूंगा

बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी,…

Spread the loveमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर एक युवक ने धमकी…