• 30/01/2024

3 शहीद: नक्सल हमले में 3 जवान शहीद, 14 घायल, 4 की हालत गंभीर

3 शहीद: नक्सल हमले में 3 जवान शहीद, 14 घायल, 4 की हालत गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 14 जवान घायल हुए हैं। जिसमें कि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए जगदलपुर ले जाया गया। वहां से गंभी रुप से घायल जवानों एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जगरगुंडा थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ेम गांव में स्थित पुलिस  कैम्प से कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी  की टीम सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में फोर्स के पहुंचते ही  नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

नक्सली हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरु की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहींं 14 घायल हुए हैं। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर जगदलपुर ले जाया गया। वहीं गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।

आपको बता दें टेकलगुड़ेम वही जगह है जहां साल 2021 में पुलिस नक्सलियों के मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए थे।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…