• 30/01/2024

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आईपीएस (IPS) अफसरों के प्रमोशन को डीपीसी में मुहर लग गई। मंत्रालय में मंगलवार को चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक हुई। जिसमें आईपीएस अफसरों के प्रमोशन का निर्णय लिया गया।

आईपीएस अफसरों की सर्विस के हिसाब से उनका इस साल प्रमोशन होना था। इन अफसरों में 2006 बैच के 3, 2010 के 3 और 2011 बैच के 2 अफसर शामिल हैं। 2006 बैच के मयंंक श्रीवास्तव, बीएस ध्रुव और आरएन दास को डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोशन हुआ है। वहीं 2010 बैच के गिरिजाशंकर जायसवाल, अभिषेक मीणा और सदानंद का डीआईजी, 2011 बैच के संंतोष सिंंह और इंदिरा कल्याण एलेसेला का सलेक्शन ग्रेड है। सलेक्शन ग्रेड मिलने से संतोष सिंंह और कल्याण एलेसेला का पदनाम बदलकर एसएसपी हो जाएगा।

मयंंक श्रीवास्तव डेपुटेशन पर जनसंंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं बीएस ध्रुव डीआईजी सीएएफ बस्तर और आरएन दास डीआईजी एसआईबी के पद पर हैं।

सदानंद कुमार रायगढ़ एसएसपी, अभिषेक मीणा राजनांंदगांव के एसएसपी हैं। वहींं संतोष सिंह बिलासपुर के और एलेसेला सूरजपुर के एसपी हैं।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…