• 15/04/2023

13 की मौत: भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 13 की मौत 25 से ज्यादा घायल

13 की मौत: भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 13 की मौत 25 से ज्यादा घायल

Follow us on Google News

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आज तड़के एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हादसा पुणे-रायगढ़ सीमा पर सुबह 4ः30 बजे के आसपास हुआ। बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। इसी दौरान रायगढ़ के खोपोली इलाके में बस खाई में गिर गई। हादसे के दौरान बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और उनके मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया।

Also Read: बड़ी खबर: PM की सभा में ब्लास्ट, भाषण के दौरान हुआ धमाका, बाल-बाल बचे, देखिए Video