• 08/07/2022

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 की मौत, 40 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 की मौत, 40 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spread the love

जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई वहीं 40 लापता हैं। इसके साथ ही कई लोग लापता हैं। राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:30 बजे बादल फटा है। जिस वक्त बादल फटा है उस वक्त गुफा के नजदीक 10 से 15 हजार लोग मौजूद थे। पहाड़ों से आए सैलाब में दो दर्जन से ज्यादा टेंट और लंगर बह गए। चारों तरफ पानी भर गया। जो लोग लापता हैं उनके पानी में बहने की आशंका है।

घटना के बाद सेना, ITBP, CRPF, BSF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस और NDRF ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए-

  • 0194 2313149
  • 0194 2496240
  • 9596779039
  • 9797796217
  • 01936243233
  • 01936243018

आईटीबीपी पीआरओ ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, बारिश अभी भी जारी है। खतरे के स्तर को देखते हुए क्षेत्र में पानी भर जाने के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अगर मौसम सामान्य रहा और अस्थायी व्यवस्था की गई तो कल से यात्रा फिर से शुरू की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और स्थिति का जायजा लिया है। बचाव और राहत कार्य जारी है. प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आयी बाढ़ के संबंध में मैंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है. सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।”

इसे भी पढ़ें : स्कूल में खाना खाने के दौरान बड़ा पेड़ गिरा, 1 बच्चे की मौत 13 घायल

Related post

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की भारत की संत परंपरा…
जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी…

Spread the love जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय मार्च…
अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष थामा भाजपा का दामन

अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के…

Spread the love00 साय ने दिलाई सदस्यता, कहा – संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी रायपुर। छत्तीसगढ़ के…