• 08/07/2022

स्कूल में खाना खाने के दौरान बड़ा पेड़ गिरा, 1 बच्चे की मौत 13 घायल

स्कूल में खाना खाने के दौरान बड़ा पेड़ गिरा, 1 बच्चे की मौत 13 घायल
Spread the love

चंडीगढ़। एक निजी स्कूल में लंच टाइम के दौरान खाना खा रहे बच्चों के ऊपर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई वहीं 13 बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही अभिभावक स्कूल पहुंच गए हैं। जिन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया गया है। हादसे से नाराज अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में लंच ब्रेक हुआ था। लंट टाइम के दौरान बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। वहीं कुछ बच्चे खेल भी रहे थे, उसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया। जिसके नीचे कई बच्चे दब गए। हादसे के बाद प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू की टीम ने बच्चों को निकाला। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 3 घायल बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। जो पेड़ गिरा है वह 200 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : उफनती नदी पार करने की कोशिश में बह गई कार, 9 की मौत

Related post

कांग्रेस नकारात्मक राजनीति में कभी सफल नहीं होगी, जनता सच्चाई जानती है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस नकारात्मक राजनीति में कभी सफल नहीं होगी, जनता…

Spread the love00 नीट परीक्षा की खामी को सरकार ने किया दूर, समय पर कार्रवाई कर दोबारा आयोजित की परीक्षा 00…
प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर, राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर, राज्य में 33.50 लाख…

Spread the loveरायपुर, 22 जुलाई 2026/ प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य जोरों पर हैं।…
सफलता की कहानी : आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

सफलता की कहानी : आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400…

Spread the loveबीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट युवती ने सरकारी सहायता से स्वरोजगार को बनाया सफलता की मिसाल नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से…