• 09/07/2022

रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे वरुण गांधी, कहा- महिलाओं को दिखाया था धुएं से आजादी का सपना, सिलेंडर बना सजावट की वस्तु

रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे वरुण गांधी, कहा- महिलाओं को दिखाया था धुएं से आजादी का सपना, सिलेंडर बना सजावट की वस्तु
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी जनता की समस्याओं को लेकर लगातार अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी अबकी बार रसोई गैस (LPG) के बढ़ते दामों का बीपीएल परिवारों पर हो रहे असर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वरुण गांधी ट्वीट कर केन्द्र सरकार को उज्जवला योजना की याद दिलाई है।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, “चूल्हे पर लकड़िया, जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है। ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने ‘धुएं से आज़ादी’ का सपना दिखाया था. यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था।”

दरअसल केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुहैया कराया था। लेकिन बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रहे रसोई गैस के दामों के कारण गरीब परिवार उन सिलेंडरों की रिफलिंग नहीं करा पा रहा है। जिसे लेकर बीजेपी सांसद ने केन्द्र सरकार पर सवाल उठाया है।

इससे पहले वरुण गांधी ने 6 जुलाई को भी महंगे रसोई गैस सिलेंडर और भारत में बेरोजगारी को लेकर ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था, “घरेलू सिलेंडर अब 1050 रु में मिलेगा! जब देश में बेरोजगारी चरम पर है, तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महंगी LPG खरीद रहे हैं। कनेक्शन कॉस्ट 1450 रु से बढ़ाकर 2200 रु, सिक्योरिटी 2900 से बढ़ाकर 4400, यहां तक की रेगुलेटर तक 100 रु महंगा हो गया है। गरीब की रसोई फिर धुएं से भरने लगी है।

आपको बता दें वरुण गांधी इससे पहले अग्निपथ योजना, बीएसएफ जवानों के मुद्दे, गन्ना के दामों, और कृषि कानून को लेकर भी लगातार अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, छग-ओडिशा बॉर्डर पर 5 घंटे से मुठभेड़ जारी

Related post

LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत,  PM मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती का किया ऐलान, जानें कीमत

LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत, PM मोदी ने…

Spread the loveमहंगाई की मार झेल रही जनता के लिए लोकसभा चुनाव से पहले थोड़ी सी राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री…
ह्यूमन राइट्स वॉच की ‘वर्ल्ड रिपोर्ट 2024’ में भारत सरकार पर कई गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा गया

ह्यूमन राइट्स वॉच की ‘वर्ल्ड रिपोर्ट 2024’ में भारत…

Spread the loveह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी ‘वर्ल्ड रिपोर्ट 2024’ में भारत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट…
केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी, इस योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, देखिए

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी, इस योजना में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबरी है। केन्द्र सरकार ने Central Government Health Scheme (CGHS) सेवाओं में बदलाव के…