• 15/03/2024

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर…हथियार और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर…हथियार और विस्फोटक बरामद
Spread the love

बीजापुर: प्रदेश में एक बार फिर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर में 2 नक्सली ढेर हुए हैं. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस के जवानों ने नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है. एसपी जितेंद्र यादव नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक बेदरे एरिया में पुलिस के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे. इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने भी जमकर गोली दागी. इस दौरान मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए.

नक्सलियों के ढेर होने के बाद सभी मौके से भाग निकले. जवानों ने आगे बढ़ते हुए नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है. इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद हुई है. एरिया में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. अभी भी कई नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिल रही है.

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…