• 08/08/2026

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के 24 पदाधिकारी का तबादला किया है. इसमें 2013 बैच के गणवीर धम्मशील को वन उप संरक्षक बलोदा बाजार से विशेष सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नया रायपुर में प्रतिनियुक्ति दी गई है.वहीं 2013 बैच के उत्तम कुमार गुप्ता को उपबंध संरक्षक बस्तर जगदलपुर से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं क्षेत्रीय निदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर बनाया गया है. 2013 बैच के ही धूलेश प्रसाद साहू को वन उप संरक्षक से सूरजपुर से वन उप संरक्षक मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है.

वन उप संरक्षक खैरागढ़ 2014 बैच के भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी पंकज राजपूत को वन उप संरक्षक रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं लोकनाथ पटेल को रायपुर से सरगुजा अंबिकापुर भेजा गया है. भाकर खलखो को कोरिया से प्रभारी वन संरक्षक कार्य आयोजना वनमंडल सरगुजा अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है. संदीप बलगा उप संचालक इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर से वन उप संरक्षक पूर्व भानुप्रतापपुर और त् तटेटी उप संचालक हाथी रिजर्व सरगुजा अंबिकापुर से वन उप संरक्षक महासमुंद पदस्थ हुए हैं.

Indian Forest Service officers Transfer

2015 बैच के भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी मयंक पांडेय को महासमुंद डीएफओ से गरियाबंद का डीएफओ बनाया गया है. वही सत्यदेव शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम से धरमजयगढ़ का डीएफओ बनाया गया है. श्रीनिवास तातेेती को धर्मगढ़ डीएफओ से कटघोरा का डीएफओ बनाया गया है. संजय यादव को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम से वन उप संरक्षक खैरागढ़ प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है.

Indian Forest Service officers Transfer

Related post

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…
पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की…

Spread the love00 राशन की कतार से मिलेगी मुक्ति, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए 24&7 घंटे खाद्यान्न- मंत्री बघेल रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक…
शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के…

Spread the love00 अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन रायपुर। प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित…