• 01/07/2024

दो मंजिला मकान ढहने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

दो मंजिला मकान ढहने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर
Spread the love

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जहां निर्माणधीन दो मंजिला मकान ढहने से एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मलबे के नीचे दबे दो मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जाता है कि तीनों मजदूर निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। पक्का मकान अचानक धराशाई होने की सूचना जैसे ही फैली आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे हुए तीन मजदूरों को बाहर निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…