• 09/07/2024

‘राहुल गांधी को संसद में बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए,’ BJP नेता का विवादित बयान

‘राहुल गांधी को संसद में बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए,’ BJP नेता का विवादित बयान
Spread the love

बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके मारना चाहिए। कर्नाटक के बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने यह विवादित बयान राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैंगलोर सिटी नॉर्थ के विधायक भरत शेट्टी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए। इससे 7 से 8 एफआईआर ही दर्ज होगी। उन्होंने आगे कहा  कि अगर राहुल गांधी मैंगलोर आते हैं तो हम उनके लिए यही व्यवस्था करेंगे।

बीजेपी विधायक ने कहा कि पागल को नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोली तो वह (राहुल गांधी) भस्म हो जाएंगे। उन्होंने हिंदू विरोधी नीति अपनाई है। यह स्पष्ट है कि एलओपी राहुल गांधी एक पागल है। उसे लगता है कि वह हिंदूओं के बारे में जो कुछ भी कहेगा, हिंदू चुपचाप सुन लेंगे। अगर वो संसद में बोलेगा तो यहां के नेता अपनी दुम हिलाना शुरू कर देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने यह संदेश देना शुरू कर दिया है कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। ऐसे नेताओं की वजह से भविष्य में हिंदुओं को खतरा होगा।

Related post

CG CRIME : लिफ्ट लेने के लिए स्कूटी सवारों को रोकना पड़ा भारी, विवाद के बाद युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

CG CRIME : लिफ्ट लेने के लिए स्कूटी सवारों…

Spread the loveभिलाई।  ढिल्लन होटल के सामने नेहरू नगर चौक पर रात्रि 11:30 बजे के करीब चाकू बाजी की घटना में…
CG में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, नक्सली सदस्य भी गिरफ्तार

CG में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सली…

Spread the loveबीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बासागुड़ा और डीआरजी की…
इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’…

Spread the loveपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा—प्रधानमंत्री का…