• 31/05/2026

CG : रातभर चली खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और बोल्डर परिवहन करते 8 हाइवा जब्त

CG : रातभर चली खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और बोल्डर परिवहन करते 8 हाइवा जब्त
Spread the love

रायपुर। रायपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रातभर अभियान चलाया। कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक खनि प्रशासन राजेश मालवे और सहायक खनि अधिकारी उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने अवैध परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया। जानकारी के अनुसार 6 हाइवा अवैध रेत परिवहन करते पाए गए, जो नारी और धमतरी क्षेत्र से रेत लोड कर ला रहे थे, जबकि तुमगांव से 2 हाइवा अवैध रूप से बोल्डर परिवहन करते पकड़े गए।

जांच के दौरान वाहन चालकों के पास खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर उपरवारा थाना और माना थाना के सुपुर्द किया गया। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई में सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के साथ सैनिक लुकेश वर्मा, अज्जू मानिकपुरी और दयाराम साहू की अहम भूमिका रही। विभाग का कहना है कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…