• 31/05/2026

CG CRIME : खेत में बोरी के अंदर मिला युवक का टुकड़ों में कटा शव, खौफनाक हत्याकांड से दहला इलाका

CG CRIME : खेत में बोरी के अंदर मिला युवक का टुकड़ों में कटा शव, खौफनाक हत्याकांड से दहला इलाका
Spread the love

कवर्धा । कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में सामने आए एक खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सोंढा गांव के एक खेत में बोरी के अंदर युवक का कई टुकड़ों में कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत की ओर से तेज बदबू आने पर जब आसपास तलाश की तो एक संदिग्ध बोरी दिखाई दी। शक होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पांडातराई थाना पुलिस ने जब बोरी खोली तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव कई हिस्सों में कटा हुआ पड़ा था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव के टुकड़े कर खेत में फेंक दिया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित हत्या का माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक के संपर्कों और पुरानी रंजिशों की भी जांच कर रही है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के बीच हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…