• 14/04/2024

सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, बाइक से पहुंचे थे 2 शूटर, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, बाइक से पहुंचे थे 2 शूटर, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Spread the love

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के बाहर हवाई फायरिंग की गई है। बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता के गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह लगभग 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों बदमाश फायरिंग के बाद फरार हो गए। इस वारदात में किसी के भी घायल नहीं होने की खबर है। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

घटना की सूचना मिलते ही ब्रांद्रा पुलिस, मुंबई क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक ये फायरिंग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने की है।

आपको बता दें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। साल 2023 में सलमान खान के ऑफिस में धमकी भरा मेल भेजा गया था। बॉलीवुड अभिनेता को मिल रही लगातार धमकी के बाद सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार से मिल रही लगातार धमकी के बाद पुलिस ने दोनों गैंगस्टर के खिलाफ IPC की धारा 120 (B), 34 और 506 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…