• 04/08/2024

सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, क्रेन गिरने से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायलों का इलाज जारी

सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, क्रेन गिरने से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायलों का इलाज जारी
Spread the love

असम के उमरंगसो में स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में टावर क्रेन गिरने से पांच मजदूरों ने दम तोड़ दिया और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक उमरंगसो में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री ने एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। लेकिन शनिवार शाम को दूसरी लाइन पर टावर क्रेन गिर गया। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उमरंगसो में डालमिया सीमेंट लाइन नंबर 2 का नया प्रोजेक्ट एक निजी कंपनी के अधीन चल रहा है और यह काम दिन-रात चल रहा है। घटना शनिवार शाम को हुई, लेकिन डालमिया सीमेंट फैक्ट्री इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रही है।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…