• 07/09/2022

इस शहर के एक बार में लगी भीषण आग, 14 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई घायल

इस शहर के एक बार में लगी भीषण आग, 14 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई घायल
Spread the love

वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर के निकट कराओके परिसर में स्थित बार में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में लगभग 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बार की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई, जिससे वहां मौजूद कई कस्टमर एक कमरे में फंस गए. स्थानीय मीडिया मुताबिक आग से बचने के लिए 4 लोगों ने दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे घायल हो गए.

अलार्म बजने के कुछ ही देर बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. उनका कहना है कि आग पर काबू पाने में महज एक घंटे से भी कम समय लगा. वहीं जांच अधिकारी आग के कारणों का पता लगा रहे हैं.

शहर के उत्तर में बिन्ह डुओंग क्षेत्र में स्थित एन फु कराओके बार 29 कमरों की एक काफी बड़ी इमारत है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक तिहाई इमारत में आग लग गई थी. इमारत में बड़ी सख्या में सजावट और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है.

वियतनाम के कराओके बार में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पिछले महीने राजधानी हनोई में एक कराओके स्थल में आग लग गयई थी और इस पर काबू पाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के 3 कर्मचारियों की मौत हो गई थी.

Related post

आग में खाक हुई 7 जिंदगियां…EV चार्ज के दौरान हुआ भीषण हादसा

आग में खाक हुई 7 जिंदगियां…EV चार्ज के दौरान…

Spread the loveडेस्क: महाराष्ट्र में परिवार के 7 लोग आग में जिंदा जल गए। घटना छत्रपति संभाजी नगर के छावनी इलाके…
BREAKING: यहां मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

BREAKING: यहां मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड…

Spread the loveहरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुग्राम के ग्लोबल फ़ोयर मॉल में आग भीषण…
यहां कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने मचाया तांडव, सभी बच्चों ने ऐसे बचाई अपनी जान

यहां कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने मचाया…

Spread the loveउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक होटल में आग लगने की घटना के ठीक एक…