• 18/03/2024

ताश के पत्तों की तरह ढही पांच मंजिला इमारत, हादसे में 7 लोगों की मौत

ताश के पत्तों की तरह ढही पांच मंजिला इमारत, हादसे में 7 लोगों की मौत
Spread the love

पश्चिम बंगाल में एक पांच मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत की खबर है. इमारत के पास की झुग्गियों में रह रहे लोगों के इसकी चपेट में आने की आशंका है. फिलहाल राहत बचाव अभियान जारी है.

दरअसल, कोलकाता शहर में देर रात एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसके बाद कम से कम 10 लोगों को बचाया गया. बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद सुबह घायलों को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे.

आसपास के लोगों का कहना है कि इमारत गिरने से पहले इसके कंक्रीट के टुकड़े गिरे थे. इमारत ढहते ही तेज आवाज हुई और धूल का घना बादल इलाके में छा गया. उन्होंने बताया कि मलबा घनी आबादी वाले इलाके में आसपास की झोपड़ियों पर गिरा. कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया.

Related post

कोलकाता कांड में बड़ा एक्शन, दो एसीपी समेत तीन पुलिस ऑफिसर सस्पेंड, कल सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई

कोलकाता कांड में बड़ा एक्शन, दो एसीपी समेत तीन…

Spread the loveकोलकाता में डॉक्टर से रेप मर्डर केस में बंगाल सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को दो असिस्टेंट…
TMC के कई विधायक ED के रडार पर, आज से होगी पूछताछ

TMC के कई विधायक ED के रडार पर, आज…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ED की रडार पर TMC के कुछ और…
अर्पिता के एक और फ्लैट पर ईडी की दबिश, ममता बनर्जी ने कहा – यह एक बड़ा गेम

अर्पिता के एक और फ्लैट पर ईडी की दबिश,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। पता चला है…