• 18/03/2024

‘मौत’ बनकर टूटी भीड़, मॉल में कर रहा था अश्लील हरकत…9 लोग गिरफ्तार

‘मौत’ बनकर टूटी भीड़, मॉल में कर रहा था अश्लील हरकत…9 लोग गिरफ्तार
Spread the love

गुजरात के एक पॉश इलाके में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. आरोप है कि भीड़ ने एक आदमी को अश्लील हरकत करने पर इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई. मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

डायमंड नगरी सूरत में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. एक व्यक्ति पर मॉल में अश्लील करने का आरोप लगा, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए और उसकी बुरी तरह से पिटाई की फिर पुलिस स्टेशन ले गए जहां उसकी मौत हो गई.

ये है पूरा मामला

घटना 16 मार्च की है. पुलिस को सूचना मिली कि वेस्ट फील्ड कॉम्प्लेक्स परिसर की पहली मंजिल पर एक आरोपी अश्लील हरकतें कर रहा है. इसके बाद आरोपी बेसमेंट में चला गया. वहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आ रही है. इसके बाद इन लोगों ने आरोपी को वहां से भगा दिया. तभी उस कॉम्प्लेक्स में फैशन डिजाइनिंग क्लास चलाने वाले अनुपम गोयल नाम का शख्स आया उसे जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने अपने साथियों से आरोपी को दोबारा पकड़ने के लिए कहा.

आरोपी 200 मीटर तक चला गया था, लेकिन अनुपम के लोग उसे दोबारा पकड़ के ले आए. उसे बेसमेंट में ले गए और 10 से ज्यादा लोगों ने उसकी पिटाई की. जिससे वह घायल हो गया. अनुपम के कहने पर राकेश नाम के युवक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वेसू पुलिस स्टेशन ले आई.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

आरोपी को जांच कक्ष में बिठाकर पूछताछ शुरू की गई. जिन लोगों ने मारपीट की उन्हें भी हम थाने ले कर आये थे. इस बीच सागर ने सीने में दर्द की शिकायत की. पानी मांगा, उसे पानी पीने के लिए भेजा गया, फिर वह बेहोश हो गया. उसे तुरंत न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय…