• 05/06/2025

‘मौत की घाटी’ में फिर बड़ा हादसा, ऑटो के ऊपर पलट गई ट्रक, 7 तीर्थयात्रियों की मौत

‘मौत की घाटी’ में फिर बड़ा हादसा, ऑटो के ऊपर पलट गई ट्रक, 7 तीर्थयात्रियों की मौत
Spread the love

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में ‘मौत की घाटी’ के नाम से कुख्यात सोहागी घाटी में नेशनल हाइवे 30 पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक पलटकर ऑटो के ऊपर गिर गया, जिससे 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ, जब प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे तीर्थयात्री ऑटो में सवार होकर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार 8 तीर्थयात्रियों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू, घायलों को अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हादसे की वजह की जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा था। हादसे की असल वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही, तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण से हुआ।

सोहागी घाटी में आए दिन होने वाले हादसों के कारण यह इलाका पहले से ही चर्चा में रहता है। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और इस मार्ग पर बेहतर प्रबंधन की जरूरत को उजागर किया है।

 

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…