• 18/08/2022

8 यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया ब्लॉक, इन कंटेंट की वजह से हुआ एक्शन

8 यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया ब्लॉक, इन कंटेंट की वजह से हुआ एक्शन

Follow us on Google News

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 8 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी है।
इन चैनलों पर भारत की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था का दुष्प्रचार फैलाने वाली सामग्री परोसने का आरोप है।

जिन 8 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया गया है उनमें से 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी YouTube चैनल है। सरकार ने इन्हें आईटी नियम 2021 के तहत ब्लॉक किया है। इन You Tube चैनलों का 118 करोड़ व्यूज हैं यानी कि इन्हें 118 करोड़ बार देखा गया है। इसके साथ ही इनके 85 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

आपको बता दें इससे पहले इसी साल अप्रैल में सरकार ने 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया था। इन चैनलों में 10 भारतीय और 6 पाकिस्तानी चैनल थे। दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 102 YouTube चैनलों को ब्लॉक किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश