• 18/08/2022

छत्तीसगढ़ में कल रहेगा ड्राई डे, इस वजह से शराब और मांस की बिक्री पर रहेगी रोक

छत्तीसगढ़ में कल रहेगा ड्राई डे, इस वजह से शराब और मांस की बिक्री पर रहेगी रोक
Spread the love

कल 19 अगस्त को छत्तीसगढ़ में ड्राई डे रहेगा। इस दिन पूरे प्रदेश में देशी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पशुवध गृह और मांस बिक्री पर भी रोक लगाई है।

दरअसल सरकार ने ये फैसला 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लिया है। प्रदेश में यह पहला मौका है जब जन्माष्टमी पर सरकार ने ड्राई डे की घोषणा की है। इसे लेकर सरकार ने आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा 19 अगस्त को ’श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ के दिन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया है। ’श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ पर नगरीय निकायों की सीमा में स्थित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री दुकाने बंद रहेंगे।

शुष्क दिवस में प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा शुष्क दिवस तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पशुवध गृह बंद रखने के संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी किया है। जिला, संभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर और गुरू घासीदासबाबा जयंती पर ही ड्राई डे रहता है।

इसे भी पढ़ें : 8 यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया ब्लॉक, इन कंटेंट की वजह से हुआ एक्शन

Related post

Big decision: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा फैसला, 22 को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, प्रदेश में रहेगा ड्राइ-डे

Big decision: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा…

Spread the loveअयोध्या में राम जन्मभूमि में तैयार हो रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के नवीन विग्रह की…
BIG BREAKING : सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

BIG BREAKING : सीएम की बेटी ने डॉक्टर को…

Spread the loveइलाज के लिए अस्पताल पहुंची सीएम की बेटी ने डॉक्टर को ही थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का…