• 29/09/2022

अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी से मांगी माफी, CM बने रहने पर सस्पेंस बरकरार

अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी से मांगी माफी, CM बने रहने पर सस्पेंस बरकरार
Spread the love

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बैठक खत्म हो गई है. मीटिंग के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे. गहलोत की यह बैठक सोनिया गांधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चली. जिसके बाद पूरी पिक्चर साफ हो गई.

अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया. जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

गहलोत ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी के साथ बैठकर मैंने बात की है. मैंने हमेशा वफादार सिपाही के रूप में काम किया है.. विधायक दल की बैठक के दिन हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया. ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है.

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से मांफी मांगी है. मैं राजस्थान का मुख्यमंत्री हूं इसलिए अपनी नैतिकता के आधार पर माफी मांगी है. हालांकि राजस्थान में जो कुछ भी हुआ उसमें मेरा कोई हाथ नहीं है.

Related post

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई…

Spread the love हनुमान अंश के ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद इसे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है.…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, आज रायपुर समेत इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार,…

Spread the love रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल अब धीमी होती नजर आ रही है। बीते दिनों की तुलना में बारिश…
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा…

Spread the loveरायपुर :- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम…