• 01/10/2022

मल्लिकार्जुन खड़गे का इस्तीफा, नामांकन दाखिल करने के बाद लिया फैसला

मल्लिकार्जुन खड़गे का इस्तीफा, नामांकन दाखिल करने के बाद लिया फैसला
Spread the love

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राज्यसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। खड़गे ने यह कदम कांग्रेस में एक नेता एक पद के नियम के आधार पर दिया है।

आपको बता दें उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर में फैसला लिया गया था कि पार्टी के भीतर कोई नेता दो पदों पर नहीं रहेगा। इस नियम के मुताबिक किसी भी नए पद से पहले अपना मौजूदा पद से इस्तीफा देना होगा।

आपको बता दें मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर को नामांकन दाखिल किया था। मल्लिकार्जुन के अलावा दो और नेताओं शशि थरूर और झारखंड के पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने भी कल ही अपना नामांकन दाखिल किया था। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। वहीं 19 अक्टूबर को परिणाम आएगा।

इस चुनाव में खड़गे का जीतना तय माना जा रहा है। इसके पीछे माना जा रहा है कि उन्हें गांधी परिवार का बैक सपोर्ट हासिल है।

जी-23 का भी समर्थन

खड़गे के नामांकन के दौरान 30 प्रस्तावक मौजूद थै। जिनमें दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक के अलावा जी-23 गुट के मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, भूपेन्द्र हुड्डा और पृथ्वीराज चव्हाण भी शामिल थे। जी-23 के नेता पार्टी के भीतर लगातार बदलाव की मांग करते आए हैं।

 

Related post

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले- केंद्र ने अकाउंट फ्रीज किया

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले-…

Spread the loveदिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का खजाना खाली हो चुका है. चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष…
गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने फिर किया ‘सेल्फ गोल’, मोदी पर बयान देकर फंसी पार्टी, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत

गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने फिर किया ‘सेल्फ गोल’,…

Spread the loveगुजरात चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र औऱ अमित शाह पार्टी के…
CWC नहीं अब कांग्रेस की ये 47 सदस्यीय कमेटी लेगी तमाम बड़े फैसले, खड़गे ने किया ऐलान, इन्हें किया शामिल

CWC नहीं अब कांग्रेस की ये 47 सदस्यीय कमेटी…

Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद मल्लिकार्जुऩ खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया है। यह कमेटी सीडब्ल्यूम…