• 07/10/2022

ED Raid : तीन राज्यों में 35 ठिकानों पर ईडी की छापामार कार्रवाई

ED Raid : तीन राज्यों में 35 ठिकानों पर ईडी की छापामार कार्रवाई
Spread the love

दिल्ली में कथित शराब घोटाला के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज शुक्रवार को तीन राज्यों में तकरीबन तीन दर्जन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में चल रही है। ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा शराब वितरक और इंडोस्पिरिट ग्रुप के एमडी समीर महेन्द्रू की गिरफ्तारी के बाद की जा रही है।

इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिन प्रमुख लोगों को आरोपी बनाया गया है उनमें तत्कालीन आबकारी आयुक्त गोपी कृष्णा, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर शामिल हैं।

उधर इस पूरे मामले में एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूँढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?”

ये है मामला

आपको बता दें केजरीवाल सरकार द्वारा साल 2021-22 के लिए नई आबकारी नीति बनाई गई थी। इस नीति में कथित तौर पर घोटाले की रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। रिपोर्ट में शराब नीति पर सवाल उठाए गए थे और कहा गया था कि शराब ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के मकसद से लाइसेंस फीस को माफ किया गया। इससे दिल्ली सरकार को तकरीबन 144 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरु करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापामार कार्रवाई की। सिसोदिया के घर की तलाशी लेने के साथ ही बैंक लॉकर भी खंगाला गया। उधर इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका पर ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मामला दर्ज करने के बाद ईडी लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।

Related post

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से होने जा…
राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे उपस्थित….

राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में…
मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य…