• 07/10/2022

Gang Rape : 11 साल की छात्रा के साथ स्कूल के वॉशरूम में गैंगरेप

Gang Rape : 11 साल की छात्रा के साथ स्कूल के वॉशरूम में गैंगरेप
Spread the love

स्कूल के वॉशरुम में एक छात्रा के साथ कथित रुप से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिन पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है वे भी स्कूल के छात्र हैं। मामले में महिला आयोग ने पुलिस और प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

मामला दिल्ली के केन्द्रीय विद्यालय में इस साल जुलाई का है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में 11 वर्षीय छात्रा ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले 11 वीं और 12 वीं कक्षा के दो छात्राओं के ऊपर आरोप लगाया है कि जुलाई में वह अपनी कक्षा में जा रही थी तभी दोनों आरोपी छात्रों से वह टकरा गई। उसने दोनों से माफी मांगी लेकिन वे उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे स्कूल के वाशरुम में ले गए।

छात्रा का आरोप है कि टॉयलेट का दरवाजा बंद कर दोनों छात्रों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने एक टीचर को उसकी जानकारी दी गई कि दोनों को स्कूल से निकाल दिया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने मामले में संज्ञान लेते हुए स्कूल की प्रिंसिपल और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। स्वाती मालीवाल का कहना है कि छात्रा ने स्कूल के टीचर पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजधानी के स्कूल भी बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। मालीवाल ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी के साथ ही गिरफ्तारी की जानकारी देने के लिए कहा है।

उधर इस मामले में केन्द्रीय विद्यालय के रीजनल ऑफिस ने जांच शुरु कर दी है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन का कहना है कि छात्रा या उसके परिवार की तरफ से ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली थी। पीटीए मीटिंग में भी ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें : IPS Arrested Breaking: 1 करोड़ की रिश्वत लेते AIG गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Related post

नाबालिग के साथ गैंगरेप, 15 घंटे तक लगातार 8 लोगों ने किया दुष्कर्म

नाबालिग के साथ गैंगरेप, 15 घंटे तक लगातार 8…

Spread the loveदेश में महिलाओं और बच्चों के साथ दरिंदगी के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। अब महाराष्ट्र…
परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने…

Spread the loveदेश में छोटी बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रहे यौन हिंसा के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।…
आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप, पहले किया बेहोश फिर चार लोगों ने किया दुष्कर्म, महंत समेत 4 पर FIR दर्ज

आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप, पहले किया बेहोश…

Spread the loveउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हुई है. 24 घंटे के अंदर एक दूसरी शर्मसार कर…