• 07/10/2022

ED Raid : तीन राज्यों में 35 ठिकानों पर ईडी की छापामार कार्रवाई

ED Raid : तीन राज्यों में 35 ठिकानों पर ईडी की छापामार कार्रवाई
Spread the love

दिल्ली में कथित शराब घोटाला के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज शुक्रवार को तीन राज्यों में तकरीबन तीन दर्जन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में चल रही है। ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा शराब वितरक और इंडोस्पिरिट ग्रुप के एमडी समीर महेन्द्रू की गिरफ्तारी के बाद की जा रही है।

इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिन प्रमुख लोगों को आरोपी बनाया गया है उनमें तत्कालीन आबकारी आयुक्त गोपी कृष्णा, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर शामिल हैं।

उधर इस पूरे मामले में एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूँढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?”

ये है मामला

आपको बता दें केजरीवाल सरकार द्वारा साल 2021-22 के लिए नई आबकारी नीति बनाई गई थी। इस नीति में कथित तौर पर घोटाले की रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। रिपोर्ट में शराब नीति पर सवाल उठाए गए थे और कहा गया था कि शराब ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के मकसद से लाइसेंस फीस को माफ किया गया। इससे दिल्ली सरकार को तकरीबन 144 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरु करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापामार कार्रवाई की। सिसोदिया के घर की तलाशी लेने के साथ ही बैंक लॉकर भी खंगाला गया। उधर इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका पर ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मामला दर्ज करने के बाद ईडी लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।

Related post

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी, देखें गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka panchang 6 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य…
Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 6 August 2026: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…