• 08/10/2022

छेड़छाड़ कर रहे शख्स ने बोला I LOVE YOU, युवती के धुनाई करने पर कहा- आप मां हो मेरी

छेड़छाड़ कर रहे शख्स ने बोला I LOVE YOU, युवती के धुनाई करने पर कहा- आप मां हो मेरी
Spread the love

राजस्थान के जोधपुर में अधेड़ उम्र के व्यक्ति की छेड़छाड़ और पीछा करने से परेशान एक युवती ने सरेराह उसकी जमकर धुनाई कर दी. वही जैसे ही नशेड़ी की पिटाई हुई तो वह युवती को अपनी मां कहने लगा.

दरअसल, पूरी घटना जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र के मधुबन इलाके की है. यहां एक युवती अपनी स्कूटी से बाजार जा रही थी. तभी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने यूपी के स्कूटी के सामने अपनी बाइक लगा दी और छेड़छाड़ करने लगा. इतना ही नहीं नशेड़ी ने युवती को I LOVE YOU तक बोल दिया. मामला शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है.

नशे में धुत अधेड़ उम्र के व्यक्ति से परेशान युवती ने बीच सड़क पर ही जमकर पिटाई कर दी. वहीं मौके पर शख्स की पिटाई होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और वीडियो बनाने लगे.

युवती ने नशेड़ी को पहले गाड़ी से धक्का देकर नीचे उतारा. इसके बाद जमकर पिटाई शुरू कर दी. मार पड़ते ही शख्स ने युवती को मां कहने लगा. कहा- ‘आप मेरी मां हो’. बावजूद इसके युवती ने उसकी एक न सुनी और पिटाई करती रही.

फिलहाल युवती ने उम्र का लिहाज करते हुए मामला नहीं दर्ज करवाया. युवती कुड़ी एरिया में सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग भी देती है और अब तक कई लड़कियों को ट्रेंड भी कर चुकी है. ज्योति ने कहा कि वह वह खुद लड़कियों को जागरुक करती है और जब मेरे साथ ऐसा हुआ तो खुद को रोक नहीं पाई.

Related post

CG – 3 की मौत : सड़क पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो नाबालिग और अधेड़ ने गंवाई जान…

CG – 3 की मौत : सड़क पर मौत…

Spread the loveकोरबा/अभनपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दिया है। कोरबा और अभनपुर में हुए…
Teacher’s Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए इस दिन का खास महत्व

Teacher’s Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया…

Spread the loveनई दिल्ली। Teacher’s Day 2026:  हर साल 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों और…
देश के 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

देश के 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार,…

Spread the loveनई दिल्ली: देशभर में आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी…