• 09/10/2022

यहां महिला ने दो सिर, 4 हाथ-पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखकर अचम्भे में पड़ जाएंगे आप भी…

यहां महिला ने दो सिर, 4 हाथ-पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखकर अचम्भे में पड़ जाएंगे आप भी…
Spread the love

राजस्थान के नागौर में एक महिला ने ऐसे जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है. इतना ही नहीं बच्चे को देखकर लोग हैरत और अचंभित हो रहे हैं. दरअसल, यहां सीने से जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है.

पूरा मामला क़स्बा कुचेरा के पास ही बासनी गांव का है. यहां 23 साल की ललिता को जब प्रसव पीड़ा हुई तो वह अपने पति के साथ मेड़ता अस्पताल पहुंची. यहां डॉक्टर्स की टीम को डिलीवरी से पहले ही सोनोग्राफी से असामान्य डिलीवरी का पता चल गया था. जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए सफल डिलीवरी करवाई. जब बच्चे को देखा तो वे भी हैरान रह गए.

हालांकि प्रसूता ने जिन दो नवजात को जन्म दिया, उनका शरीर सीने से जुड़ा हुआ है. बाकी सब-कुछ दो-दो हैं. दोनों भाईयों के सिर दो हैं. हाथ और पैर भी दो हैं. लेकिन दोनों सीने से जुड़े हुए हैं. फिलहाल बच्चे की मां और बच्चे दोनों सकुशल है. फिलहाल आगे के इलाज के लिए बच्चों को जोधपुर AIIMS रेफर कर दिया है.

वहीं जुड़वा बच्चों को देखने के लिए अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई. डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामले बहुत कम पाए जाते हैं. शरीर से जुड़े इन दोनों बच्चों को अलग करने के लिए जोधपुर एम्स में चिकित्सक प्रयासरत हैं. यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम MRI, CITY SCAN सहित अन्य कई तरह की जांचें कराएगी. उन जांच रिपोर्ट्स के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों बच्चों का शरीर सर्जरी के जरिए अलग-अलग किया जा सकेगा या नहीं.

Related post

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की 54 सीटों पर नाम किया तय, ये हैं संभावित प्रत्याशी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की…

Spread the loveबीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 69 सीटों और राजस्थान की 54 सीटों पर उम्मीदवारों के…
गहलोत की विदाई तय! विधायक दल की होगी बैठक, आलाकमान ने तय किया CM का नाम

गहलोत की विदाई तय! विधायक दल की होगी बैठक,…

Spread the loveराजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस सरकार के भविष्य पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सवाल एक ही…
गहलोत गुट का दांव पड़ा उल्टा! इन 3 शर्तों से आलाकमान नाराज

गहलोत गुट का दांव पड़ा उल्टा! इन 3 शर्तों…

Spread the loveराजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट गहराया हुआ है। नए सीएम के लिए सचिन पायलट के नाम की आशंका पर…