• 10/10/2022

यहां फिर लगे जुलूस में ‘सर तन से जुदा’ के नारे, VIDEO वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

यहां फिर लगे जुलूस में ‘सर तन से जुदा’ के नारे, VIDEO वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर विशेष समुदाय के जुलूस में आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लगे हैं. यहां जुलूस में कुछ युवकों ने “गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा सर तन से जुदा” जैसे भड़काऊ नारे लगे. फिलहाल मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पोस्टर जारी है.

दरअसल, पूरा मामला रविवार का है. जहां पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर जोधपुर के पीपाड़ कस्बे में बारावाफात का जुलूस निकाला गया था. इसी दौरान जुलूस जब हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में पहुंचा जुलूस में शामिल कुछ युवक आपत्तिजनक एवं भड़काऊ नारे लगाने लगे. युवकों ने “गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा सर तन से जुदा” के नारे लगाए.

बहरहाल, मामले को लेकर हिंदू बाहुल्य क्षेत्र के नयापुरा सुभाष कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट की. रिपोर्ट मैं सामाजिक सौहार्द और नारी के जरिए हिंदुओं में डर पैदा करने की बात कही गई है.

वहीं मामले में पीपाड़ पुलिस थाना के एसएचओ ने कहा कि शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है. सबूत के तौर पर हमारे पास वीडियो भी है.

गौरतलब है कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या से पहले भी इसी तरह के नारे लगाए गए थे. 28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की दो युवक मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी. आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान पर आए थे. इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैयालाल की हत्या की है.

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…