• 11/10/2022

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ गैंगरेप, होटल में 3 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ गैंगरेप, होटल में 3 लोगों ने बनाया हवस का शिकार
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक होटल के कमरे में 3 लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिचित अजय ने रविवार को एक होटल के कमरे में बुलाया था. जहां उसके दो दोस्त भी मौजूद थे.

इस दौरान तीनों आरोपियों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद तीनों ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय, तारा चंद और नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं.

उत्तर-पश्चिम DCP उषा रंगनानी ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए आदर्श नगर थाने के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) पर रविवार को फोन आया था.

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक महिला ने बताया कि उसे उसके एक परिचित अजय ने रविवार को एक होटल के कमरे में बुलाया था, जहां उसके दो दोस्त भी मौजूद थे. उन्होंने महिला को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद तीनों ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला के बयान और ‘मेडिको-लीगल केस’ (MLC) रिपोर्ट के आधार पर IPC की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि देकर चोट पहुंचाना) के तहत आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

Related post

शर्मनाक: विधवा भाभी पर सगे देवर की रहती थी बुरी नजर, मौका पाकर किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

शर्मनाक: विधवा भाभी पर सगे देवर की रहती थी…

Spread the loveमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक देवर ने अपनी विधवा भाभी को…
छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, FIR लिखाने 4 दिन तक पुलिस के काटती रही चक्कर, आरोप- झूठा बोलकर थाना से भगाया

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, FIR लिखाने 4 दिन…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की…
युवती के साथ 5 महीनों तक दरिंदे करते रहे गैंगरेप, दिल्ली और हरियाणा ले जाकर 3 आरोपियों ने की दरिंदगी 

युवती के साथ 5 महीनों तक दरिंदे करते रहे…

Spread the loveराजस्थान के नागौर जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती का आरोप है…