• 12/11/2022

शर्मनाक: विधवा भाभी पर सगे देवर की रहती थी बुरी नजर, मौका पाकर किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

शर्मनाक: विधवा भाभी पर सगे देवर की रहती थी बुरी नजर, मौका पाकर किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक देवर ने अपनी विधवा भाभी को अपने हवस का शिकार बनाया है. आऱोपी ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसने दुधमुहे भतीजे से मारपीट भी की. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र का है. यहां एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है. वह ससुराल में घर के अलग कमरे में अपने दुधमुंहे बेटे के साथ रहती थी.

पिछले कुछ दिनों से महिला पर उसका देवर बुरी नजर रख रहा था. इस बात को भांपते हुए उसने देवर से बातचीत करना भी बंद कर दी थी. महिला की शिकायत के मुताबिक बुधवार रात 9 बजे देवर ने दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला.

महिला का आरोप है कि दरवाजा न खोलने पर देवर किसी तरह घर की दीवार फांदकर कमरे में घुस आया. उसने जोर-जबरदस्ती करना शुरू की तो महिला ने विरोध किया. बावजूद इसके देवर ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

महिला ने बताया कि वारदात के दौरान देवर मासूम भतीजे को भी तमाचा मार दिया. रात भर महिला भयभीत रही. गुरुवार को ससुराल के लोगों को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद शाम को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है.

Related post

शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप, युवक ने न्यूड VIDEO इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, FIR दर्ज

शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप, युवक ने…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में लगातार क्राइम और महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर…
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ गैंगरेप, होटल में 3 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक होटल के कमरे में 3 लोगों ने…
हैवानियत की सारी हदें पार: घर में अकेला पाकर नाबालिग का रेप करने घुसा युवक, विरोध करने पर एसिड पिला काट दिया गया

हैवानियत की सारी हदें पार: घर में अकेला पाकर…

Spread the loveआंध्र प्रदेश में एक हैवानियत की हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने…