• 11/10/2022

युवती के साथ 5 महीनों तक दरिंदे करते रहे गैंगरेप, दिल्ली और हरियाणा ले जाकर 3 आरोपियों ने की दरिंदगी 

युवती के साथ 5 महीनों तक दरिंदे करते रहे गैंगरेप, दिल्ली और हरियाणा ले जाकर 3 आरोपियों ने की दरिंदगी 
Spread the love

राजस्थान के नागौर जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि पहले एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने बुलाया. इस दौरान उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अपने 2 दोस्तों के साथ गाड़ी से दिल्ली लेकर चले गए. जहां तीनों आरोपियों ने बंदूक के बल पर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

दरअसल, पूरा मामला नागौर जिले के परबतसर थाना क्षेत्र का है. यहां युवती थाने पहुंचकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

युवती ने बताया कि एक युवक उसे फोन पर डेढ़ साल से लगातार शादी का झांसा देता रहा और बहला फुसलाता रहा. जिसके बाद युवती से 3 अप्रैल को युवक और दो अन्य आरोपी शादी करने की बात कहकर उससे मिलने आए. जहां युवती युवक से मिलने पहुंची तो उसे बेहोश कर आरोपियों ने अपनी गाड़ी से लेकर दिल्ली पहुंच गए.

युवती का आरोप है कि दिल्ली में बंदूक के बल पर उसके साथ 3 लोगों ने मिलकर पहले सामूहिक बलात्कार किया. उसके बाद फिर फर्जी कागजों पर डरा धमका कर साइन करवा लिया. वहां से आरोपियों ने युवती को लेकर बाद हरियाणा लेकर चले गए. जहां तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया.
युवती के मुताबिक, आरोपियों ने कहा कि उसे तीनों भाइयों के साथ रहना होगा. वहीं उसके बाद युवती को आरोपियों ने हरियाणा से रूपनगढ़ लेकर भी गए, जहां पर उन्होंने उससे बयान करवा लिया और लगातार 5-6 महीने तक उसके साथ लोग हर रोज गैंगरेप करते रहें.
वहीं 29 सितंबर को मौका पाकर युवती आरोपियों के चुंगल से भाग निकली. युवती घर पहुंचकर अपने माता-पिता को अपनी आपबीती बताई. जिसके दो दिन बाद हिम्मत करके उसने थाने मामला दर्ज करवाया. परबतसर थाना अधिकारी सुभाष पुनिया ने बताया कि उसके थाने में एक युवती ने अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिस पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related post

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, जानिए CG में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर…

Spread the loveउत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होने लगी है. ज्यादातर जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा नजर आने लगा…
Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से…

Spread the loveपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिस कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिल्ली, छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, FIR लिखाने 4 दिन तक पुलिस के काटती रही चक्कर, आरोप- झूठा बोलकर थाना से भगाया

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, FIR लिखाने 4 दिन…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की…