• 16/10/2022

बड़ा हादसा: टेम्पो, बस और टैंकर की हुई जबरदस्त टक्कर, 4 बच्चे समेत 9 की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: टेम्पो, बस और टैंकर की हुई जबरदस्त टक्कर, 4 बच्चे समेत 9 की दर्दनाक मौत
Spread the love

कर्नाटक के हासन जिले में शनिवार रात एक बड़ा और दुखद हादसा हो गया. यहां टेम्पों और टैंकर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें 4 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूरी घटना आरसिकरे तालुका में गांधीनगर के पास की है. बताया जा रहा है कि शिवमोगा की ओर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी. टेम्पो चालक ने नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रहे दूध के टैंकर को टक्कर मार दी. जिसके बाद टेंपो टैंकर के नीचे घुस गया.

पुलिस के मुताबिक यात्रियों से भरे वाहन के मंदिर से लौटते वक्त यह हादसा हुआ. सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों में 4 बच्चे और कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं. वहीं, करीब 12 लोग घायल भी हुए हैं.

Related post

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…