• 16/10/2022

क्या CM बन पाएंगे TS सिंहदेव? दिया ये बड़ा बयान

क्या CM बन पाएंगे TS सिंहदेव? दिया ये बड़ा बयान
Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बड़ा बयान सामने आया है. जिससे एक बार कांग्रेस में फिर सियासत गरमा सकती है. टीएस सिंहदेव को अब भी सीएम पद की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है.

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर थे. जहां सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि उम्मीद पर तो पूरी दुनिया कायम है. बाकी जो निर्णय लेना होता है वो पार्टी हाईकमान लेता है. उन्होंने कहा कि सीएम के निर्णय हाईकमान पर निर्भर रहते हैं.

वहीं अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर भी टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव तक भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहेंगे तो वो चेहरा होंगे. मैंने पहले ही कहा उम्मीद पर दुनिया कायम है.

टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी मीडिया से चर्चा की. सिंहदेव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है. व्यक्तिगत तौर पर मैं राहुल जी के निर्णय पर सहमत नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि राहुल जी को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होना चाहिए.

Related post

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी, देखें गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka panchang 6 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य…
Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 6 August 2026: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…