• 17/10/2022

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, बीते रोज मिली थी रेप की धमकी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, बीते रोज मिली थी रेप की धमकी
Spread the love

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर कुछ हमलावरों ने तोड़फोड़ की है. स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि कुछ हमवालरों ने उनके घर में घुसकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की है.

स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि जब ये घटना हुई, उस वक्त वो घर पर नहीं थीं. मालीवाल ने कहा है कि वो इन हरकतों से डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि वो इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में करेंगी.

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि “अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया. मेरी और मेरी माँ की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की. शुक्र है मैं और मेरी माँ दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूँगी नहीं. उन्होंने कहा कि वे दिल्ली पुलिस को कम्प्लेन कर रही हूँ.”

गौरतलब है कि बीते रोज पहले स्वाती मालीवाल ने आरोप लगाया था कि उन्हें रेप की धमकी मिल रही है. हाल ही में मीटू के आरोपी साजिद खान के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा था. उन्होंने अपने पत्र में साजिद को बिग बॉस से बाहर करने की मांग की थी. जिसके बाद से उन्हें रेप की धमकी मिल रही थी.

Related post

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल आम नागरिक के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकती है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 जून को गरियाबंद दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

Spread the loveगरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार 17 जून को गरियाबंद जिले के महत्वपूर्ण दौरे…