• 17/10/2022

CM भूपेश समेत PCC चीफ ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव, कृषि मंत्री ने कहा- कांग्रेस नागपुर से संचालित होने वाली पार्टी नहीं है

CM भूपेश समेत PCC चीफ ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव, कृषि मंत्री ने कहा- कांग्रेस नागपुर से संचालित होने वाली पार्टी नहीं है
Spread the love

कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान जारी है. दिल भर में 65 से अधिक केंद्रों पर वोटिंग जारी है. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान किया.

मतदान करने के बाद सीएम भूपेश का बयान सामने आया है. भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में वोटिंग की बहुत अच्छी व्यवस्था है. सारे इसी डेलिकेट वोटिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने भी मतदान किया है.

इस दौरान भूपेश बघेल ने बीजेपी को पर निशाना भी साधा है. सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी में नड्डा साहब दोबारा चुने गए वह पता नहीं चला. कांग्रेस में कम से कम आंतरिक प्रजातंत्र तो है. उन्होंने ने कहा कि यदि सोनिया गांधी या राहुल गांधी नामांकन करते तो मतदान की स्थिति नहीं बनती.

भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) नामांकन नहीं किया, इसलिए मतदान की स्थिति बनी. नए अध्यक्ष बनने से 2024 चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि 2024 चुनाव में बिल्कुल इससे फर्क पड़ेगा. बेरोजगारी, महंगाई से और जीएसटी से देश के लोग परेशान है. नेतृत्व परिवर्तन का असर 2024 में बिल्कुल पड़ेगा.

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी मतदान किया. पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किया मतदान किया. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नागपुर से संचालित होने वाली पार्टी नहीं है. बीजेपी को भी चुनाव कराकर साबित करना चाहिए.

वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 24 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है. कांग्रेस के कार्यकर्ता और पीसीसी डेलिगेट्स में काफी उत्साह है. मरकाम ने कहा कि गुप्त मतदान है. मैं भी डेलिगेट्स के रूप में वोट डालने आया हूं.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…