• 21/10/2022

आज केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

आज केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा करेंगे. पीएम मोदी वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे. वह सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. PM गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर केदारनाथ बद्रीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

पीएम का यह दौरा दो दिवसीय है. कार्यक्रम को लेकर जहां अधिकारी अंतिम रूप देने में जुटे हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके आगमन से दोनों धामों के तीर से पुरोहितों और वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हैं.

बता दें कि पीएम के दौरे के मद्देनजर केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों मंदिर को भव्य रूप दिया गया है. मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है.

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…