• 21/10/2022

प्लाज्मा की जगह डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस, हुई मौत

प्लाज्मा की जगह डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस, हुई मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बढ़ते डेंगू के मामलों के बीच एक मरीज को ब्लड प्लाजमा की जगह मौसमी के जूस को चढ़ा दिया. जूस को चढ़ाए जाने के बाद मरीज की मौत हो गई.

दरअसल पूरा मामला प्रयागराज के झलवा में मौजूद ग्लोबल हॉस्पिटल का है. यहां हॉस्पिटल में ब्लड प्लाज्मा की जगह मौसम फल का जूस सप्लाई करने का आरोप लगा है. जिसे चढ़ाए जाने से एक मरीज की मौत हो गई है.

फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए थे. जिस हॉस्पिटल का ये मामला है अब उसे सील कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच के बाद स्वास्थ विभाग ने यह एक्शन लिया.

वहीं मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कभी बयान सामने आया है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि कहा कि घटना की जांच चल रही है और जल्द ही एक परीक्षण रिपोर्ट की उम्मीद है. उन्होंने कहा, मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य सरकार ने यूपी के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी लेने से मना किया है.

Related post

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…
छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…