• 22/10/2022

तार-तार हुआ रिश्ता: 9 साल की बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, मासूम ने मां को बताई हैवानियत की दास्‍तां, FIR दर्ज

तार-तार हुआ रिश्ता: 9 साल की बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, मासूम ने मां को बताई हैवानियत की दास्‍तां, FIR दर्ज
Spread the love

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ मारपीट और रेप जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में एक 9 साल की मासूम बेटी के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही है.

दरअसल, पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि रायगढ़ में रहने वाले कारोबारी का अपनी पत्नी से विवाद है. उसकी मनमानी से तंग आकर पत्नी अपने मायके में रह रही है. इस दौरान वह अपनी बेटी से मिलने आता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था.

वहीं पिता की इस घिनौनी हरकत को बेटी ने अपनी मां से बताया. जिसके बाद मां थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

जानकारी के मुताबिक महिला हाउसवाइफ है. उसकी शादी 2014 में रायगढ़ के एक फैक्ट्री संचालक से हुई थी. पुलिस ने बताया कि दंपत्ति के शादी के बाद एक बेटी हुई लेकिन, पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे.

पत्नी का आरोप है कि आरोपी पति बिना बात के रोजाना विवाद करता था. जिसकी प्रताड़तना से तंग आग महिला अपनी 9 की बेटी के साथ अपने मायके बिलासपुर में रहने लगी.

पुलिस से महिला ने बताया कि जुलाई से उसके पति की नीयत बेटी पर बिगड़ गई थी. उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की. जब महिला ने विरोध किया पति ने उसके साथ मारपीट की.

महिला पति की प्रताड़ना से बिलासपुर आ गई. महिला का कहना है कि यहां पति बेटी से मिलने के बहाने आता था. इस दौरान बेटी से अकेले मुलाकात करता था और बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

बेटी ने पिता की हरकत के बारे में मां को बताया. वहीं मामला सामने आने पर महिला अपनी बेटी को लेकर SSP पारुल माथुर के पास पहुंची. जहां उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बताया जा है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोप फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस की एक टीम रायगढ़ भी गई थी. जहां उसके घर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला.

Related post

नाबालिग के साथ 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद बगैर कपड़े के सड़क पर छोड़ा, नग्न अवस्था में भागी, VIDEO वायरल

नाबालिग के साथ 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वारदात…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मेला देखने गई एक 15 साल की नाबालिक नाबालिग का गैंगरेप (Gangrape) करने के…