• 25/10/2022

BIG BREAKING: मैग्नेटो मॉल के तीसरी मंजिल में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

BIG BREAKING: मैग्नेटो मॉल के तीसरी मंजिल में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रामा मैग्नेटो मॉल में अचानक आग लग गई. आग लगने से लोगों में अफरा तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि मॉल की तीसरी मंजिल से अचानक धुआं निकलने लगा. जिससे तत्काल प्रभाव से मॉल को खाली कराया जा रहा है. मौके पर दमकल की टीम मौजूद है. फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

बिलासपुर के मॉल में आग से मची हड़कंप, अफरा तफरी के बीच बचाया गई कई लोगो की जान

पूरी घटना मंगलवार दोपहर की है. आग लगने से मॉल के चारों फ्लोर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. मॉल में मची अफरा-तफरी से लोगों में जान बचाने भागते रहे. मॉल की सिक्योरिटी ने आनन-फानन में मॉल को खाली कराना शुरू कर दिया. जिससे लोगों की जान बचाई जा सकी.

सही समय पर नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. जिससे कोई भी जनहानि नहीं हो सकी. मॉल में मौजूद लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते दिखे. मॉल के बाहर भी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी.

CSP संदीप पटेल ने बताया कि मॉल के जिस फ्लोर में आग लगी है, वहां फ़ूड कोर्ट है. फ़ूड कोर्ट के कीचन में आग लगी है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है.

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…