• 10/06/2022

नमाज के बाद हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ : मंदिर पर पथराव, पुलिस फायरिंग में 1 की मौत, 7 घायल

नमाज के बाद हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ : मंदिर पर पथराव, पुलिस फायरिंग में 1 की मौत, 7 घायल
Spread the love

रांची। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले में आज देश भर में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुआ। कई जगह प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया। रांची में भी नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और तोड़-फोड़ के साथ ही वाहनों में आग लगा दी। हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक की मौत हो गई वहीं 7 अन्य गोली लगने से घायल हो गए हैं। भीड़ की हिंसा में एसएसपी सहित कई पुलिस अफसर भी घायल हुए।

इसे भी पढ़ें : नमाज के बाद यूपी में कई जगह बवाल और हिंसा, पुलिस पर पत्थर और देशी बम से हमला

पत्थरबाजों ने एक मंदिर पर भी पथराव किया। जिसके बाद हिन्दू संगठन भी सड़क पर उतर आए। घटना के बाद रांची में धारा 144 लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है पत्थरबाजी के दौरान बचने के लिए कुछ लोग महावीर मंदिर में छिप गए। जिसके बाद हिंसक भीड़ ने मंदिर में भी पथराव कर दिया।

भीड़ की हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग भी की। पुलिस की फायरिंग में एक 35 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं 7 अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Rajya Sabha Election : यहां क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बोले- क्योंकि मुझे कांग्रेस से… है

Related post

पाकिस्तान में रची गई थी भारत में हिंसा फैलाने की साजिश, पैगंबर विवाद पर रिपोर्ट में दावा

पाकिस्तान में रची गई थी भारत में हिंसा फैलाने…

Spread the loveनई दिल्ली। पैगंबर विवाद में जुमे के दिन देश भर में हिंसा की साजिश के तार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान…
Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा,…

Spread the loveहावड़ा। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर दिए गए बयान पर मचा बवाल…
नमाज के बाद यूपी में कई जगह बवाल और हिंसा, पुलिस पर पत्थर और देशी बम से हमला

नमाज के बाद यूपी में कई जगह बवाल और…

Spread the loveलखनऊ। पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी का मामला अभी थमता नहीं नजर आ रहा है। आज…