• 11/06/2022

Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
Spread the love

हावड़ा। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर दिए गए बयान पर मचा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। 3 जून को कानपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद 10 जून को जुमे की नमाज के बाद कई राज्यों में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रयागराज, रांची सहित कई जगह पर हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें पश्चिम बंगाल का हावड़ा भी शामिल है। हावड़ा से एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर आ रही है। यहां हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले दागे।

कल हुई हिंसा के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई थी। जिसके बाद आज सुबह फिर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरु कर दी। पत्थरबाजों ने पुलिस वैन और बूथ में आग लगा दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। ऐहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आपको बता दें बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। वहीं दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बीजेपी नेताओं की टिप्पणी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कानपुर में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद दुकानों को बंद कराने निकले प्रदर्शनकारियों की एक दुकानदार से झड़प हो गई थी। भीड़ में शामिल लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की थी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने गोलीबारी भी की थी। जिसके बाद वहां माहौल तनावग्रस्त हो गया था। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं इस्लामिक देशों ने भी पैगंबर (Prophet Muhammad) के खिलाफ की गई टिप्पणी को अपना विरोध जताया था। कुछ देशों ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों को तलब भी किया था। इसके साथ ही कुछ देशों में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करना शुरु कर दिया था।

देश दुनिया में मचे बवाल के बाद बीजेपी ने अपने दोनों नेताओं के बयानों से किनारा करते हुए बयान जारी किया था। वहीं दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। नुपुर शर्मा को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया वहीं नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाल दिया।

इसे भी पढ़ें : नमाज के बाद हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ : मंदिर पर पथराव, पुलिस फायरिंग में 1 की मौत, 7 घायल

Related post

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, शव को आरी से काटकर लगाया ठिकाने, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की…

Spread the loveपश्चिम बंगाल से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने…
अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद ने खोला मोर्चा, सरकारी आवास अलॉट करने के लिए कही ये बात…

अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद…

Spread the loveएक बार फिर बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ…
ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां नगदी से भरी मिली आलमारी, 6.5 करोड़ कैश, सोना और जेवरात, ED ने दी आधिकारिक जानकारी

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापे में अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा की रकम, सोना…