• 10/06/2022

नमाज के बाद यूपी में कई जगह बवाल और हिंसा, पुलिस पर पत्थर और देशी बम से हमला

नमाज के बाद यूपी में कई जगह बवाल और हिंसा, पुलिस पर पत्थर और देशी बम से हमला
Spread the love

लखनऊ। पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी का मामला अभी थमता नहीं नजर आ रहा है। आज जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई शहरों में नमाज के बाद मुस्लिमों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रयागराज में नमाज के बाद मुस्लिमों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पथराव में डीएम और एसएसपी सहित कई अधिकारियों को चोंटे आई है। साथ ही उनकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बल भी घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समझाइश के बाद भी जब पत्थरबाज नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। हालांकि बीच-बीच में फिर से प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी। प्रयागराज के अटाला इलाके में भड़की हिंसा में हमलावरों ने देसी बमों से पुलिस पर हमला किया। सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

प्रयागराज के अलावा सहारनपुर में भी नमाज के बाद सभी सड़क पर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी मार्केट से आगे निकलते हुए मुख्या चौराहा घंटाघर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने के बाद भी जब नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। यहां भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

देवबंद में नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकलते ही युवकों ने नारेबाजी शुरु कर दी। यहां भी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

लखनऊ में भी प्रदर्शन हुआ। यहां नमाज के बाद युवकों ने नारेबाजी की। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। समझाइश के बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी प्रदर्शनकारियों को मस्जिद से बाहर निकाला और उन्हें घर भेजा।

आपको बता दें पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कानपुर में 3 जून को नमाज के बाद प्रदर्शन कर रही भीड़ हिंसक हो गई थी। भीड़ ने जबरिया दुकानों को बंद कराने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरु कर दी। वहीं कुछ ने गोलियां चलाई और पत्थरबाजी शुरु कर दी। जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था।

इसे भी पढ़ें : पैगंबर विवाद में अब आतंकी संगठन अलकायदा की भी एंट्री, भारत के कई राज्यों में आत्मघाती हमलों की धमकी

Related post

धरने पर बैठे सांसदों को ये विपक्षी पार्टियां परोस रही चिकन, गाजर हलवा और…

धरने पर बैठे सांसदों को ये विपक्षी पार्टियां परोस…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। लोकसभा और राज्यसभा में सत्र के दौरान विभिन्न मामलों में सस्पेंड किए गए 24 सांसदों ने…
पाकिस्तान में रची गई थी भारत में हिंसा फैलाने की साजिश, पैगंबर विवाद पर रिपोर्ट में दावा

पाकिस्तान में रची गई थी भारत में हिंसा फैलाने…

Spread the loveनई दिल्ली। पैगंबर विवाद में जुमे के दिन देश भर में हिंसा की साजिश के तार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान…
Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा,…

Spread the loveहावड़ा। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर दिए गए बयान पर मचा बवाल…