• 21/03/2022

चीन में यात्री विमान कई हजार फीट नीचे पहाड़ी पर गिरा, 132 थे सवार

चीन में यात्री विमान कई हजार फीट नीचे पहाड़ी पर गिरा, 132 थे सवार
Spread the love

नई दिल्ली। चीन में 132 यात्रियों को लेकर जा रहा एक विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। विमान में 132 लोगों में 123 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। चीन के सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बोइंग 737 कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क टूट गया।

इस विमान दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वहां की माइनिंग कंपनी के सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान तेजी से नीचे की ओर आता है और पहाड़ियों में क्रैश हो गया।

इसे भी पढ़ें : मौत की होली : जहरीली शराब पीने से 25 की मौत, कई की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि चाइना इस्टर्न फ्लाइट एमयू 5735 कुनमिंग से 1 बजे के बाद उड़ान भरा लेकिन गुआनझो नहीं पहुंचा।
फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइट राडार 24 के मुताबिक फ्लाइट के संबंध में स्थानीय समय के अनुसार 2 बजकर 22 मिनट के बाद ज्यादा डेटा नहीं मिला। विमान केवल 2.15 मिनट में 29,100 फीट की ऊंचाई से 9,075 फीट पर गिरा। अगले 20 सेकेंड में यह 3,225 फीट पर था और इसके बाद फ्लाइट से संपर्क टूट गया। सामान्य उड़ान के दौरान इतनी ऊंचाई से नीचे आने में आमतौर पर करीब 30 मिनट लगते हैं।

इसे भी पढ़ें : यहां शराब तस्करों ने कर रखा है सरकार के नाक में दम, नकेल कसने अब हेलीकॉप्टर से रख रहे नजर

एक ग्रामीण ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि प्लेन पूरी तरह गिर गया और आसपास का जंगली इलाका आग से तबाह हो गया। रिपोर्ट के अनुसार बचावकर्मियों को किसी के जिंदा होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : हसदेव अरण्य के आदिवासियों ने अडानी और राजस्थान सरकार का फूंका पुतला, जानिए ऐसी स्थिति क्यों बनी

Related post

भारत बनाने जा रहा है यहां दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरफील्ड, चीन की निकल जाएगी हवा

भारत बनाने जा रहा है यहां दुनिया का सबसे…

Spread the loveगलवान झड़प के बाद से ही भारत और चीन के रिश्ते में तल्खी देखी जा रही है। एलएसी पर…
चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से 35 संक्रमित, जानिए कितना खतरनाक है

चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से…

Spread the loveचीन से निकले कोरोना ने दुनिया भर में जमकर तबाही मचाई है। अब चीन में एक और नया वायरस…
सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने जारी की वैश्विक चेतावनी, जानिए क्या कहा

सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की…

Spread the loveअमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी मारा गया है। अल-जवाहिरी की मौत के बाद से अलकायदा तमतमाया…