• 29/10/2022

डॉक्टर ने नवजात को बताया मृत, श्मशान पहुंचते ही अचानक हुआ जिंदा, अब मचा हड़कंप

डॉक्टर ने नवजात को बताया मृत, श्मशान पहुंचते ही अचानक हुआ जिंदा, अब मचा हड़कंप
Spread the love

बिहार के सीतामढ़ी में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां एक पीएचसी में डॉक्टर ने एक नवजात को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन जब मृत नवजात को श्मशान लेकर पहुंचे तो वह जिंदा निकला. जिससे अब हड़कंप मच गया है और परिजनों से डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दरअसल पूरा मामला सीतामढ़ी के डुमरा स्थित पीचएसी का है. जहां डुमरा प्रखंड के माधोपुर रौशन गांव के अमित कुमार की पत्नी सरस्वती देवी को प्रसव पीड़ा हुई. जिसके बाद परिजनों ने महिला को शुक्रवार की सुबह पीएचसी में भर्ती कराया था. इस दौरान शाम के करीब छह बजे नवजात का जन्म हुआ. जिसे देखते ही एएनएम ने नवजात को मृत बता दिया. वहीं बाद में पीएचसी के डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर के मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन नवजात को लेकर श्मशान पहुंचे. जहां उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हो ही रही थी कि बच्चे ने रोना शुरु कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि वहां परिजनों को जवाब मिल गया. जिसके बाद एक अन्य डॉक्टर के पास ले गए. जहां नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई.

परिजन का आरोप है कि पूरे दिन प्रसव पीड़िता की एएनएम ने ही देखरेख की. एक बार भी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ नीरव कुमार ने मरीज का हाल नहीं जाना. शाम के करीब छह बजे नवजात का जन्म हुआ. उसे देखते ही एएनएम ने नवजात को मृत बता दिया. बाद में पीएचसी के डॉक्टर ने भी नवजात को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा.

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…