• 29/10/2022

खाने और पैसों को लालच देकर 400 लोगों को कराया धर्म परिवर्तन, क्रिश्चियन बनने के लिए किया जा रहा मजबूर

खाने और पैसों को लालच देकर 400 लोगों को कराया धर्म परिवर्तन, क्रिश्चियन बनने के लिए किया जा रहा मजबूर
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. जिससे अब क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इसी मामले को लेकर शनिवार को इलाके के सैकड़ों लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है.

मेरठ में लालच देकर जबरन 400 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. शनिवार को सैकड़ों की संख्या में इलाके के लोग मेरठ के एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे और उन्होंने लालच देकर जबरन 400 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया.

मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक मलिन बस्ती मंगतपुर इलाके का है. यहां एक बीजेपी नेता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे. जहां लोगों ने एसएसपी को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि लालच देकर कुछ लोगों उन्हें क्रिश्चियन बनने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, धर्म परिवर्तन करने वालों लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बाहर करने के लिए भी मजबूर किया.

बताया जा रहा है कि बस्ती के अधिकतर लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं. ये लोग बेहद गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले हैं. जो कोरोना काल ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए जो गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन करवाते हैं. आरोप है कि इलाके के 400 लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है. इलाके में एक अस्थाई रूप से चर्च भी बना दिया गया है.

आरोप है कि धर्म परिवर्तन पहले तो इन्हें रुपए और खाने का लालच दिया गया. जिसके बाद अब यह लोग उनके घरों से हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति बाहर करने की बात कर रहे हैं. साथ ही मजबूर कर रहे हैं कि ईसाई धर्म को पूरी तरह से अपनाया जाए.

फिलहाल मामले में पुलिस ने मलिन बस्ती के कुछ लोगों ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  3 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि दो अन्य लोग भी पुलिस की हिरासत में मौजूद है. बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस लगातार कर रही है.

Related post

HC Breaking: नारायणपुर हिंसा मामले में 5 आदिवासियों को हाईकोर्ट ने दी जमानत, SP समेत कई पुलिस वाले हुए थे घायल

HC Breaking: नारायणपुर हिंसा मामले में 5 आदिवासियों को…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नारायणपुर हिंसा मामले में जेल में बंद आरोपियों में से 5 आदिवासियों को हाईकोर्ट से जमानत…
Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, जानिए CG में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर…

Spread the loveउत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होने लगी है. ज्यादातर जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा नजर आने लगा…
Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से…

Spread the loveपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिस कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिल्ली, छत्तीसगढ़…