• 07/11/2022

डॉक्टरों के लिए बॉन्ड पॉलिसी होगी खत्म, दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा काम

डॉक्टरों के लिए बॉन्ड पॉलिसी होगी खत्म, दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा काम
Spread the love

डॉक्टरों की बॉन्ड पॉलिसी को खत्म होने जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिशा निर्देशों को अंतिम रुप देने की ओर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने बॉन्ड पॉलिसी खत्म करने की सिफारिश की थी। जिसके आधार पर दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

बॉन्ड पॉलिसी की मुताबिक मेडिकल की स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी करने के बाद डॉक्टरों को एक तय अवधि के लिए राज्य के अस्पतालों में सेवा देना आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें राज्य या मेडिकल कॉलेज द्वारा तय अर्थदंड का भुगतान करना पड़ता है।

अगस्त 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों की बॉन्ड पॉलिसी को बरकरार रखा था और कहा था कि कुछ सरकारे कठोर शर्तें लगाती हैं। कोर्ट ने सुझाव दिया कि केन्द्र और  केंद्र और तत्कालीन भारतीय चिकित्सा परिषद को सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा प्रदान की जाने वाली अनिवार्य सेवा के संबंध में एक समान नीति तैयार करनी चाहिए जो सभी राज्यों में लागू होगी।

सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल 2019 में डॉयरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस के प्रधान सलाहकार डॉ बीडी अथानी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। समिति ने मई 2020 में अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए इसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को भेज दिया था।

NMC ने रिपोर्ट पर अपनी टिप्पणियों में कहा था कि राज्यों द्वारा बॉन्ड नीति की घोषणा के बाद से चिकित्सा क्षेत्र में बहुत कुछ बदल गया है। इसलिए राज्यों द्वारा इस नीति की खूबियों की और उनकी प्रभावशीलता की समीक्षा करना उचित हो सकता है।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…