• 22/03/2022

JNU सहित सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नहीं निकलेगी कट ऑफ लिस्ट, अब ऐसे होगा दाखिला

JNU सहित सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नहीं निकलेगी कट ऑफ लिस्ट, अब ऐसे होगा दाखिला
Spread the love

नई दिल्ली। जेएनयू (JNU) और डीयू सहित सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों (Central University) के स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्रों के दाखिले के लिए 12 वीं में प्राप्त अंको का कोई असर नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर ही छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल पाएगा। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में सीयूईटी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ”वर्ष 2022-23 शैक्षणिक वर्ष से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी स्नातक एवं परास्नातक कोर्स के लिए सीयूईटी का आयोजन करेगी। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को अपने पाठ्यक्रमों में दाखिला देने के लिए सीयूईटी में प्राप्त अंकों पर विचार करना होगा।”

यूजीसी (UGC) के अध्यक्ष ने बताया कि सीयूईटी (CUET) का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के सिलेबस से मिलता-जुलता ही होगा।

सीयूईटी में सेक्शन-1ए, सेक्शन-1बी, समान्य परीक्षा और पाठ्यक्रम विशिष्ट विषय होंगे। जिसमें कि सेक्शन-1ए अनिवार्य होगा। परीक्षा में अंग्रेजी अनिवार्य नहीं होगी। जो कि 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवार इनमें से अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं।

जगदीश कुमार ने कहा कि छात्रों के पास हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, ओडिया, मराठी, पंजाबी और उर्दू का विकल्प रहेगा।

उन्होंने बताया कि सीयूईटी के बाद किसी भी केंद्रीय काउंसलिंग का आयोजन नहीं होगा। इसके साथ ही सीयूईटी का विश्वविद्यालयों की आरक्षण नीति पर कोई प्रभाव नहीं होगा।।

Related post

जेएनयू में स्कॉलरशिप के पैसे मांगने गए छात्रों के साथ मारपीट, आधा दर्जन घायल

जेएनयू में स्कॉलरशिप के पैसे मांगने गए छात्रों के…

Spread the loveजेएनयू में स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का आरोप विश्वविद्यालय के स्टाफ और गार्डों…
PtRSU की यूजी-पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 13, जल्द करें आवेदन

PtRSU की यूजी-पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 13,…

Spread the loveरायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PtRSU) में संचालित पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमो में प्रवेश के लिए 13 जुलाई तक…