• 15/11/2022

Bhanupratappur By-election Breaking: BJP ने की भानुप्रतापपुर उपचुनाव की लिस्ट जारी, इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार

Bhanupratappur By-election Breaking: BJP ने की भानुप्रतापपुर उपचुनाव की लिस्ट जारी, इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने ब्रम्हानंद नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि कांग्रेस ने अभी भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है.

ब्रम्हानंद नेताम वर्तमान में प्रदेश भारतीय जनता अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. वे पार्टी में अलग-अलग समय में कई दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं. बीजेपी के वे काफी भरोसेमंद और वरिष्ठ नेता हैं. जिसके चलते बीजेपी ने उन्हें टिकट देकर दांव लगाया है.

ब्रम्हानंद नेताम का जन्म 11 मई 1973 को विकासखंड चारामा के कसावही में हुआ था. इनके पिता का नान स्व. छत्तर सिंह नेताम हैं. नेताम गोड जाति से आते हैं. ब्रम्हानंद ने 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है.

बीजेपी में रहते हुए ब्रम्हानंद ने 2005 में सरपंच, 2000 में शक्तिकेंद्र अध्यक्ष आवरी, 2003 से मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल चारामा, 2004 से सरपंच कसावही, 2008 में भानुप्रतापपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए. 2010 में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा और 2012 में भारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ राष्ट्रीय मंत्री बने.

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…