• 16/11/2022

ड्राइवर ने नाबालिग से की अश्लील बातें और छेड़छाड़, तेज रफ्तार ऑटो से लड़की ने लगाई छलांग

ड्राइवर ने नाबालिग से की अश्लील बातें और छेड़छाड़, तेज रफ्तार ऑटो से लड़की ने लगाई छलांग
Spread the love

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ऑटो में बैठी एक नाबालिक से चालक ने छेड़छाड़ की. जिससे बचने के लिए नाबालिक लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी. जिससे लड़की के सिर में गंभीर चोट आई है. नाबालिग को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छेड़छाड़ की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

दरअसल, पूरा मामला औरंगाबाद के क्रांति चौक का बताया जा रहा है. फिलहाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर लिया है. वहीं कई सीसीटीवी को खंगालते हुए महज चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि नाबालिग 13 नवंबर को अपना ट्यूशन खत्म कर ऑटो से घर आ रही थी. इसी दौरान चालक ने चलते ऑटो में छेड़छाड़ शुरू कर दी.

चालक ने लड़की से अश्लील बातें और छेड़छाड़ की जिसके बाद लड़की को समझ में आया कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है तो उसने औरंगाबाद के सिल्ली खाना परिसर में चलते हुए ऑटो से छलांग लगा दी.

गिरफ्तार आरोपी ऑटो ड्राइवर का नाम सय्यद अकबर सय्यद हमीद है. उसके खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Related post

CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है…
ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित,…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते हुए कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता…
CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय…

Spread the loveरायपुर।   छत्तीसगढ़ की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…